प्रवेश उत्सव में मंत्री यादव ने विद्यार्थियों के साथ किया सामूहिक मंत्रोच्चार

प्रवेश उत्सव में मंत्री यादव ने विद्यार्थियों के साथ किया सामूहिक मंत्रोच्चार

दुर्ग (चैनल इंडिया)। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षक नगर स्थित तिलक कन्या शाला में आयोजित प्रवेश उत्सव में शामिल होकर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान किये तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किये। 

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किये तथा बेटियों को आगे बढ़ाने छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरित कर शुभकामनाएँ दीं। 

इसके पश्चात स्कूल  शिक्षा मंत्री पुलगांव स्थित मिडिल एवं हाई स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर नए शिक्षण  सत्र की शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें पूरी लगन, अनुशासन और संस्कारों के साथ अध्ययन कर अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किये।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री यादव ने विद्यार्थियों के साथ सामूहिक मंत्रोच्चार में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विश्वास है कि नया शिक्षण सत्र विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, आत्मविश्वास और नई सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगा।