कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, रायपुर के दो युवकों की भिलाई में मौत
भिलाई (चैनल इंडिया)। इस्पात नगरी में रफ्तार का कहर फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार को चंद्रा मौर्या चौक के पास हुए भीषण सडक़ हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक के परखच्चे उड़ गए और सडक़ पर अफरा-तफरी मच गई।
रायपुर निवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सडक़ पर जा गिरे और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बालेंगा के पास बस हादसा, शिक्षिका की मौके पर मौत
रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे-30 पर हुए सडक़ हादसे में बस में सवार शिक्षिका की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हो गए। रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कवर्धा निवासी दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं।

admin 




