सरगुजा से बस्तर तक रिकॉर्ड बिजनेस डेलीगेट पंजीयन अभियान शुरू, भारत व्यापार महोत्सव में होगी छत्तीसगढ़ की बड़ी भागीदारी
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव में छत्तीसगढ़ की रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में बिजनेस डेलीगेट पंजीयन अभियान शुरू कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार को रायपुर स्थित कैट के प्रदेश कार्यालय में 26 जिलों के अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन जितेंद्र दोशी एवं विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन सुरिंदर सिंह और जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल तथा कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी और शंकर बजाज सहित प्रदेश के 26 जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रत्येक जिले से अधिकतम संख्या में व्यापारियों का पंजीयन कराने का संकल्प लिया गया।
अमर पारवानी ने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव केवल एक ट्रेड फेयर नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक शक्ति, स्वदेशी उद्यमिता और वैश्विक व्यापार का सबसे बड़ा मंच है। इसमें विभिन्न देशों के राजदूत, अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल, वैश्विक खरीदार, निवेशक, आयातक-निर्यातक, अग्रणी उद्योगपति, ई-कॉमर्स कंपनियां तथा देशभर के प्रमुख व्यापारिक संगठन शामिल होंगे। इससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने और नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि महोत्सव में भाग लेने वाले व्यापारियों को विश्वस्तरीय बिजनेस नेटवर्किंग, बी-टू-बी मीटिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल कॉमर्स, ऑटोमेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम, फ्रेंचाइजी मॉडल, ब्रांडिंग, नई मशीनरी, ई-कॉमर्स तथा इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी नवीनतम जानकारियां और व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के व्यापारियों, उद्योगों, एमएसएमई, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स और हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त मंच बनेगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में विशेष संपर्क एवं पंजीयन अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्रदेश के उत्पादों को नए बाजार और नए खरीदार मिल सकें।
प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह ने बताया कि सभी जिला इकाइयों को व्यापारिक संगठनों, बाजार संघों, उद्योग संगठनों और विभिन्न व्यवसायिक वर्गों के साथ व्यापक संपर्क अभियान चलाकर अधिकतम बिजनेस डेलीगेट पंजीकृत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव व्यापार बढ़ाने, नई तकनीक सीखने और 'लोकल टू ग्लोबल' की अवधारणा को साकार करने का सुनहरा अवसर है।
बैठक में प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को भारत व्यापार महोत्सव से जोड़ने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में हाजीवली मोहम्मद, मोहम्मद अली हीरानी, कन्हैया गुप्ता, दीपक विधानी, मुकेश मोटवानी, रतनदीप सिंह, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, नवीन शर्मा, हीरानंद जयसिंह, राजू डागा, प्रकाश सांखला, शैलेंद्र सिंह, संजय अग्रवाल, कन्हैया हरिरामानी, महेश जेठानी, महेश जसूजा, रघुनाथ पोद्दार, जयनारायण अग्रवाल, सुरेश रतनानी, संतोष अग्रवाल, दीप शर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, डॉ. प्रदीपा, राकेश शर्मा, जितेंद्र जोशी, राकेश अग्रवाल, बलराम रोहरा, आशीष अग्रवाल, परमजीत उबेजा, एम. पार्थ, रवि केवलतानी, रफीक मेमन, रमेश वीरानी, संजू पंजवानी, राजा खूबचंदानी, राहुल तेजवानी, रवि मोटवानी, प्रमोद गुप्ता, सत्या राम साहू, ज्ञानचंद जैन, दिनेश सिंघल, रामकुमार गुप्ता, सुरेंद्र कपूर, उमेश सिंह, सागर मेघानी, राहुल चंद्राकर, कैलाश सोनी एवं देवीदास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

admin 




