राज्य खेल पुरस्कार 2026 की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के साथ ही विभाग ने खिलाड़ियों से दावा-आपत्ति भी आमंत्रित की है। पात्र खिलाड़ी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विभाग के अनुसार, इच्छुक खिलाड़ी 23 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट के माध्यम से अपना दावा-आपत्ति ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तारीख और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इन पुरस्कारों के लिए जारी हुई सूची
संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ की ओर से जारी अंतरिम सूची में विभिन्न राज्य खेल पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी वर्ष 2025-26 शामिल हैं।
23 अगस्त तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति
खिलाड़ियों को सलाह दी गई है कि वे अंतरिम सूची में अपने नाम और चयन से संबंधित जानकारी की जांच कर लें। किसी प्रकार की आपत्ति होने पर 23 अगस्त तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।
निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति आवेदनों पर विभाग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
admin




