प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन,दावा-आपत्ति के लिए मिले आठ दिन
बलरामपुर से एसके द्विवेदी की रिपोर्ट
वाड्रफनगर। नगर पंचायत वाड्रफनगर का आम निर्वाचन 2024-25 हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा0) वाड्रफनगर श्री चेतन साहू द्वारा बुधवार को किया गया। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने व संशोधन हेतु 16 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक प्रतिदिवस प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक एवं 23 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक दावा व आपत्ति अलग-अलग स्थानों पर स्वीकार की जावेगी। वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक शासकीय प्राथमिक शाला चंदौरीपारा, वार्ड क्रमांक 06 से 10 तक तहसील कार्यालय वाड्रफनगर और वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक शासकीय प्राथमिक शाला गौटीयापारा में नाम जोड़ने, काटने व संशोधन हेतु दावा व आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

admin 




