Breaking News : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, परीक्षा विवाद के बीच लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। देशभर में परीक्षा अनियमितताओं को लेकर बढ़ते विरोध, छात्रों के आंदोलन और विपक्ष के लगातार हमलों के बीच उनका इस्तीफा केंद्र सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि युवाओं का विश्वास सर्वोपरि है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

admin 




