फरसगांव निवास में डॉ. चरणदास महंत का फूलोदेवी नेताम ने किया स्वागत

फरसगांव निवास में डॉ. चरणदास महंत का फूलोदेवी नेताम ने किया स्वागत

फरसगांव (कोंडागांव)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शुक्रवार को फरसगांव प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के निवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास,जनहित से जुड़े मुद्दों और मौजूदा हालात को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने,आमजन की समस्याओं के समाधान और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान डॉ. महंत ने राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के आत्मीय स्वागत और आतिथ्य के लिए आभार भी व्यक्त किया। क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच हुई यह चर्चा आने वाले समय में बेहतर समन्वय और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।