सुशासन तिहार में अनूठा आवेदन- साहब, शराब की क्वालिटी खराब, पीने से बिगड़ती है तबियत, शेरा-शोले दिलाएं
अम्बागढ़ चौकी। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में आ रहे आवेदनों ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। नगरीय निकाय को नौकरी, अच्छी शराब और सरकारी शराब दुकान से नियमित शराब दिलाने की मांगों ने नगर पंचायत को परेशानियों में डाल दिया है। सुशासन तिहार अंतर्गत पहला शिविर मंगल भवन में संपन्न हुआ। शिविर में नितिन दुबे ने शिकायत किया कि शासकीय शराब दुकान में जो शराब मिल रही है उसके सेवन से तबियत बिगड़ रही है। देशी और अंग्रेजी शराब पीने से उल्टी दस्त हो रही है। शिकायत यह भी है कि शराब दुकान में एक महीने से लोगों को शेरा, शोले, यूनिक और रोमियो ब्रांड की शराब नहीं मिल रही हैं।
अंग्रेजी शराब दुकान में प्रचलित गोवा, आरएस, ऑल सीजन, सिग्नेचर, 8 पीएम ब्रांड की शराब नहीं मिल रही है। नए नए ब्रांड के सेवन से लोगो की सेहत खराब हो रही है। शराब दुकान में फ्रीजर होने के बाद भी लोगो को गर्म बीयर दी जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि, शराब दुकान में मांग के अनुरूप शराब की आपूर्ति नहीं हो रही है। देशी शराब का स्टाक कुछ घंटे में खत्म हो जाता है जबकि अंग्रेजी शराब का स्टाक एक दिन में ही खत्म हो रहा है। नितिन ने बताया कि वह शराब प्रेमियो की समस्याओं एवं दर्द को सुशासन तिहार में रख रहे हैं ताकि । जल्द ही निराकरण हो सके।

admin 





