पानी की तलाश में पहुंचा तेंदुआ कुंए में गिरा
बालोद। भोजन-पानी की तलाश में पहुंचा तेंदुआ बालोद जिले के जगतरा गांव में कुएं में गिर गया। उसकी उम्र करीब चार साल बताई जा रही है। तेंदुआ कुंए के अंदर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है। बालोद वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की तैयारी कर रही है।

admin 





