CGPSC घोटाला मामले अब ED की एंट्री, 7 दिन की रिमांड पर सोनवानी

CGPSC घोटाला मामले अब ED की एंट्री, 7 दिन की रिमांड पर सोनवानी

रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की एंट्री हो गई है। CBI की जांच के बाद अब ED कथित मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेन-देन की जांच करेगी।

ED ने जेल में बंद पूर्व CGPSC चेयरमैन और रिटायर्ड IAS टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार करने की अनुमति के लिए रायपुर की विशेष अदालत में आवेदन दिया। इस पर आज सुनवाई हुई है और कोर्ट में ED के आवेदन को मंजूरी देते हुए 7 दिन के लिए रिमांड दिया हैं। 

गौरतलब है कि CBI पहले ही इस मामले में टामन सिंह सोनवानी और एक कारोबारी को गिरफ्तार कर चुकी है। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और कथित अवैध लेन-देन के आरोपों की जांच जारी है। अब ED की एंट्री के बाद मामले में वित्तीय लेन-देन की जांच और तेज होने की संभावना है।