ताल-लय और भाव की शानदार जुगलबंदी,श्रेया चौधरी बनीं प्रणवम फेस्टिवल की विजेता

ताल-लय और भाव की शानदार जुगलबंदी,श्रेया चौधरी बनीं प्रणवम फेस्टिवल की विजेता

प्रणवम फेस्टिवल में श्रेया चौधरी ने जीता प्रथम पुरस्कार

बिलासपुर। शहर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रणवम फेस्टिवल में श्रेया चौधरी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के पहले दिन श्रेया ने एकल शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायकों ने सराहा और उन्हें विजेता घोषित किया।

बिलासपुर में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित नेशनल लेवल कॉम्पिटिशन एंड फेस्टिवल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स का आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में सक्रिय संस्था साई नृत्य निलयम द्वारा किया जा रहा है। फेस्टिवल में देशभर से कलाकार हिस्सा ले रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

श्रेया चौधरी ने सीनियर वर्ग में एकल शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति से अपनी कला का प्रभाव छोड़ा। उनकी उपलब्धि पर परिवार, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।