बस्तर चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने साफा एवं गज़माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही एंबुलेंस सेवा का डिजिटल अनावरण, चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का लोकार्पण एवं चेंबर पत्रिका ( ई-पत्रिका) का विमोचन किया।




admin 




