नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार,रायपुर पुलिस की कार्रवाई
रायपुर। खमतराई पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 23 वर्षीय युवक गौरव बघेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम उमदा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 25 जुलाई 2026 को गौरव बघेल ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ अपराध किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पीड़िता की मां और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। घटनास्थल का निरीक्षण कराने के साथ आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। जांच में आरोपी के खिलाफ अपराध से संबंधित साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(2)(एफ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया है।
admin





