भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

रायपुर/दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का उद्घाटन कर देशभर से आए सोशल मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े एवं सोशल मीडिया के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने सोशल मीडिया की वर्तमान आवश्यकता और संगठन में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में भाजपा सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम पर विस्तार से विषय रखा और उसका तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया एवं छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर बधाई दी इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, प्रदेश सह संयोजक राकेश चंद्राकर, दिनेश सुंदरानी, गिन्नी चावला, रवि मिश्रा, तेजपाल शर्मा सहित भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।