Breaking : बीजापुर घाट पर गिरा विशाल पेड़, NH-63 पर यातायात ठप

Breaking : बीजापुर घाट पर गिरा विशाल पेड़, NH-63 पर यातायात ठप

बीजापुर। महादेव घाटी के आगे शुक्रवार को विशाल सागौन का पेड़ सड़क पर गिरने से नेशनल हाईवे-63 पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मार्ग बाधित होने से तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर जाने वाले वाहनों के साथ भोपालपटनम क्षेत्र के यात्री भी फंस गए हैं।

पेड़ गिरने के बाद हाईवे के दोनों ओर बसों और बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से यात्री और वाहन जाम में फंसे हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने का काम शुरू किया। मार्ग बंद होने से तेलंगाना और महाराष्ट्र से बीजापुर का सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक सड़क साफ होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सकेगा।