हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' ओटीटी पर रिलीज, हिंदी वर्जन में कृति सेनन और वरुण धवन ने दी अपनी आवाज
रायपुर: हॉलीवुड की लोकप्रिय सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'ऑब्सेशन' (Obsession) ने सिनेमाघरों में शानदार सफलता के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका हिंदी डबिंग वर्जन है, जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार कृति सेनन और वरुण धवन ने अपनी आवाज से किरदारों को जीवंत किया है। निर्देशक अमर कौशिक के मार्गदर्शन में तैयार हुए इस हिंदी रूपांतरण में कृति सेनन ने 'निक्की' (Nikki) के किरदार को और वरुण धवन ने मुख्य पात्र 'बेयर' (Bear) को अपनी आवाज दी है।
यह फिल्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) के 'द पीकॉक हब' पर अनकट वर्जन में स्ट्रीम हो चुकी है, जिससे भारतीय दर्शकों को हॉरर और सस्पेंस का बेहतरीन और बिना काट-छांट वाला अनुभव मिल रहा है। फिल्म की कहानी प्यार, मानसिक जुनून और अलौकिक ताकतों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां बेयर एक जादुई वस्तु 'वन विश विलो' के जरिए निक्की का प्यार पाने की इच्छा पूरी करता है, लेकिन इसके परिणाम बेहद खौफनाक साबित होते हैं। सस्पेंस और हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए यह फिल्म मनोरंजन का एक शानदार विकल्प बन गई है।
admin





