रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रायपुर। रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिले के मास्टर ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रतिष्ठा मांगलिक भवन जोरा में शुरू हुआ।
प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने अतिथियों का पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया तथा उपस्थित प्रतिभागियों का परिचय कराया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण एआईसीसी के निर्देश पर दिया जा रहा यह अनुशासन का विशेष महत्व है। आप सबको कांग्रेस की रीति नीति सिद्धांतों के बारे में तीन दिन जानकारी दी जायेगी, विषय विशेषज्ञ आपको पारंगत करेंगे, सभी को तीन दिन के आवासीय शिविर में अनुशासन के साथ रहना है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके राजनैतिक जीवन के लिए यह बड़ा अवसर है। आप सब गंभीरता से शिविर का लाभ ले।

पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान राजनीति में धर्म एवं धर्मनिरपेक्षता विषय पर, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार का राजस्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में व्यय विषय पर, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सामाजिक समरसता के पुरोधा विषय पर, युगल पाण्डेय ने प्रशिक्षण की भूमिका और संगठन सृजन की सार्थकता विषय पर तथा अशोक चतुर्वेदी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा एवं इतिहास विषय पर व्याख्यान दिया।

प्रशिक्षण के शुभारंभ के दिन पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक संदीप साहू, विधायक द्वारिकाधीश यादव, विधायक चातुरी नंद, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायकगण विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, अनिता शर्मा, जनक राम वर्मा, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, लक्ष्मी ध्रुव, शकुंतला साहू, लेखराम साहू, जिला अध्यक्षगण श्री कुमार मेनन, राजेन्द्र पप्पू बंजारे, सुमित्रा धृतलहरे, तारिणी चंद्राकर, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अरूण ताम्रकर उपस्थित थे।