चोरी के लिए विशेष रूप से तैयार औजार अम्बेडकर अस्पताल की पार्किंग से मिले 

चोरी के लिए विशेष रूप से तैयार औजार अम्बेडकर अस्पताल की पार्किंग से मिले 

भिलाई-दुर्ग। चित्र में जो औजार दिखाई रहे हैं, उसे पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बरामद किया है। इन औजारों का चोरी करने के लिए दरवाजा, ताला, अलमारी, लॉकर तोडऩे के काम में प्रयोग किया जाता था। पुलिस को पता चला है कि आरोपियों के द्वारा यह औजार अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में एक एक्टिवा दोपहिया वाहन की सीट के नीचे छुपाकर रखा जाता है।

पुलिस में चोरी के विभिन्न वारदातों में शामिल अन्तरराज्यीय चोर गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार का डिमांड पर ले लिया है। आरोपी के द्वारा छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों  के साथ भोपाल, इंदौर, चंडीगढ़, छिंदवाड़ा सहित विभिन्न राज्यों में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह एवं उसके साथी बंद मकानों, फ्लैटों एवं आवासीय परिसरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के दौरान घरों के मुख्य दरवाजे, अलमारी, लॉकर एवं ताले तोडऩे के लिए विशेष प्रकार के औजारों का उपयोग किया जाता था। 

बरामद औजारों में विभिन्न प्रकार के पाना, पेचकस, कटर, लोहे के रॉड, ताला तोडऩे एवं लॉकर खोलने के विशेष उपकरण शामिल हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उक्त औजारों में से कुछ विशेष औजार एक लोहार से चोरी की वारदातों को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार कराए गए थे, जिनका उपयोग आलमारी, लॉकर एवं सुरक्षा ताले तोडऩे में किया जाता था।