तिल्दा-नेवरा से आरंग तक फोरलेन की मांग,नितिन गडकरी ने NHAI को दिए कार्रवाई के निर्देश
तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राज्य मार्ग क्रमांक-20 को फोरलेन बनाने की मांग अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंची है। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक दीपक शर्मा ने नागपुर में गडकरी से मुलाकात कर सिमगा - तिल्दा-नेवरा-खरोरा-आरंग करीब 70 किमी मार्ग को CRIF से फोरलेन बनाने की मांग रखी। मांग पर गडकरी ने NHAI के संबंधित अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
दीपक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि तिल्दा-नेवरा से होकर गुजरने वाला यह मार्ग पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कनेक्टिंग रूट है। विभिन्न कारणों से मुख्य मार्गों का रूट बदलने वाले वाहन भी बड़ी संख्या में इसी सड़क का उपयोग करते हैं। इसके चलते तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बना रहता है।
तिल्दा-नेवरा को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा
दीपक शर्मा ने मांग रखी कि राज्य मार्ग क्रमांक-20 को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने वाले कनेक्टिंग मार्ग के रूप में विकसित किया जाए और केंद्रीय सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर निधि (CRIF) से चारलेन सड़क का निर्माण कराया जाए। इससे तिल्दा-नेवरा सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलने के साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।
गडकरी ने पूछा- यह क्या है ?
मुलाकात के दौरान दीपक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। गमछे को देखकर गडकरी ने पूछा कि यह क्या है। शर्मा ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ के राजकीय सम्मान और पहचान का प्रतीक है। मुलाकात के दौरान भाजपा तिल्दा-नेवरा शहर उपाध्यक्ष सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।
admin




