आरी से काट दिया सौतन का गला, कम प्यार मिलने पर कर दी हत्या
बालोद (चैनल इंडिया)। जिले से पति-पत्नी और सौतन से जुडी क़त्ल की ऐसी वारदात सामने आयी है जो किसी फिल्म से कम नहीं है। पति से कम प्यार मिलने से नाराज पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी की गन्ना काटने वाली आरी से गला काटकर हत्या कर दी। मामला जिले के बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला गाँव का है।
वारदात सोमवार (29 जून ) रात की है। मृतका की पहचान 47 साल की दयाबाई सोनकर के रूप में हुई है। पति का नाम चिम्मनलाल साहू (40 साल) है जबकि कातिल चिम्मनलाल की पहली पत्नी अमृत बाई साहू है। जानकारी के मुताबिक़, चिम्मनलाल साहू मजदूरी करता है। पहली पत्नी अमृत बाई से उसके दो बेटे हैं। दयाबाई सोनकर से उसका प्रेम संबंध था जिसके चलते पांच चल पहले उससे शादी कर ली थी। दयाबाई के भी दो बेटे हैं। इस रिश्ते से पहली पत्नी बिलकुल भी खुश नहीं थी। उसे लगता था पति दयाबाई से ज्यादा प्यार करता है। इस वजह से उसने हत्या की साजिश रची।
सोमवार रात करीब 11 बजे जब सब सो गए थे तब अमृत बाई ने मौका देखकर दयाबाई पर के गर्दन पर हमला किया और फिर गन्ना काटने वाली आरी से उसका गला काट दिया। इसके बाद वो घर से भागकर कपड़े बदलकर वापस आ गई। सुबह चार बजे जब रिश्तेदार घर पहुंचे तो दयाबाई की लाश खून से लथपथ खाट पर पड़ी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। साथ ही परिवार से पूछताछ के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

admin 




