पीएम ने किया मल्हार में मिली दुर्लभ ताम्रपट्टिकाओं का जिक्र
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’
रायपुर (चैनल इंडिया)। ‘मन की बात’ की 134 वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मल्हार का जिक्र किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भारत की ऐसी अमूल्य धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ‘ज्ञान भारतम् अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के मल्हार में भी एक महत्वपूर्ण खोज हुई है। यहां तीन दुर्लभ ताम्र पट्टिकाएं मिली हैं। ये पांडुवंशी राजवंश के महर्षि बालार्जुन के शासनकाल से जुड़ी मानी जा रही हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि ये इंसीपिरेशन छठी-सातवीं सदी के हैं यानि चौदह-सौ, पंद्रह-सौ साल पुराने ये ताम्र पट्टिकाएं प्राचीन ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लिखी गई हैं। इनसे उस समय की शासन-व्यवस्था, धर्म और संस्कृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।

admin 




