कल से आगे बढ़ेगा मानसून, आंधी-बारिश का अलर्ट
- दो दिन बढ़ सकता है टेम्प्रेचर
- मध्य छत्तीसगढ़ में हीटवेव
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि कल यानी 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इसके चलते कुछ इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में आज (सोमवार) बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है।

admin 




