पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बीच राजधानी रायपुर में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक रविवार सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए।
घटना के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर राजधानी में हाई अलर्ट और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

admin 





