सीएम विष्णुदेव साय से मिले नवनियुक्त राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के,कहा-डिजिटल माध्यम बनेगा जनता और सरकार के बीच सेतु
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के ने आज रायपुर स्थित निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम साय ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके सुदीर्घ अनुभव और कुशल नेतृत्व में भाजपा का सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा, जनसेवा के कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां : दीपक म्हस्के
भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। दीपक म्हस्के ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों और डिजिटल संचार तंत्र को मजबूत करने की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज का युग सूचना और डिजिटल क्रांति का है। भाजपा का सोशल मीडिया विभाग केवल सूचनाएँ साझा करने का जरिया नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु की तरह कार्य करेगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के का ढोल-नगाड़ा बजाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, महासमुंद जिला अध्यक्ष येतराम, महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, उज्ज्वल दीपक, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, आईटी प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, संदीप उपारकर, आदित्य कुरील सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
admin




