Big Breaking : मां दंतेश्वरी की पुण्य भूमि बस्तर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह,सीएम सहित सभी ने किया आत्मीय स्वागत

Big Breaking : मां दंतेश्वरी की पुण्य भूमि बस्तर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह,सीएम सहित सभी ने किया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। गृह मंत्री शाह रविवार रात रायपुर पहुंचे थे। सोमवार को उन्होंने रायपुर में अत्याधुनिक नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। इसके बाद गृह मंत्री शाह जगदलपुर के लिए रवाना हुए।  

गृह मंत्री शाह सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात मंगलवार को बड़ी बैठक लेंगे। बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक पर सभी की निगाहें हैं। बहरहाल आज वे मां दंतेश्वरी की पुण्यभूमि बस्तर पहुंच चुके हैं।  

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, महापौर संजय पांडेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला अध्यक्ष बस्तर वेद प्रकाश पांडेय, जिला अध्यक्ष कोंडागांव  सेवकराम नेताम, बीजापुर जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व विधायक बेदु राम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप ने आत्मीय स्वागत किया।