सीएम साय से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,कहा-आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना ही मुख्य ध्येय
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने आज रायपुर स्थित निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की।
सीएम साय ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
सीएम साय ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा मातृशक्ति की भागीदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना ही मुख्य ध्येय : रूपकुमारी चौधरी*
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो अटूट विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर मातृशक्ति का नेतृत्व करने का सुअवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए श्रीमती चौधरी ने नारी सशक्तीकरण से जुड़ी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं की चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में मातृशक्ति की भूमिका सबसे अहम है। महिला मोर्चा न केवल संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगा, बल्कि देश की हर महिला के स्वाभिमान, स्वावलम्बन और सुरक्षा के लिए निरंतर अग्रसर रहेगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के का ढोल-नगाड़ा बजाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, महासमुंद जिला अध्यक्ष येतराम, महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, उज्ज्वल दीपक, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, आईटी प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, संदीप उपारकर, आदित्य कुरील सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
admin




