बस्तर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

बस्तर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्तर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया।

बस्तर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, अंतरराज्यीय समन्वय और क्षेत्रीय विकास को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।