सिटी होंडा ने लॉन्च की नई Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर
रायपुर। सिटी होंडा द्वारा आज नई Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का भव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर CAIT के नेशनल वाइस चेयरमैन अमर परवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही Honda के एरिया सर्विस इंचार्ज देबाशिष सेन तथा युवा CAIT के अध्यक्ष कांति पटेल अपनी टीम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर City Honda के डायरेक्टर कैलाश खेमानी ने Honda QC1 की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आधुनिक तकनीक, बेहतर परफॉर्मेंस और Honda के भरोसे का बेहतरीन संयोजन है। Honda QC1 की रेंज लगभग 80 किलोमीटर है और इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। रायपुर में इसकी कीमत 90,708 रखी गई है।
कैलाश खेमानी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और ग्राहकों के बदलते रुझान को देखते हुए Honda ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट के लिए एक आक्रामक एवं व्यापक योजना तैयार की है। रायपुर एवं पूरे छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार को लेकर Honda की योजनाएं काफी महत्वाकांक्षी हैं।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में Honda QC3 को भी रायपुर में जल्द लॉन्च किया जाएगा, जिसकी अनुमानित रेंज 145 किलोमीटर से अधिक होने वाली है। इससे छत्तीसगढ़ में Honda के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कैलाश खेमानी ने कहा कि Honda के ब्रांड पर ग्राहकों का वर्षों से कायम भरोसा और इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में रायपुर एवं छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में नए अवसर देखने को मिलेंगे।
लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं टीम ने Honda की नई इलेक्ट्रिक पहल की सराहना करते हुए इसे रायपुर के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
admin




