अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, चार राज्यों के CM शामिल

अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, चार राज्यों के CM शामिल

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक सोमवार को जगदलपुर में शुरू हो गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

बैठक में राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय, विकास और नीतिगत मामलों पर व्यापक चर्चा की जा रही है। खास तौर पर बस्तर को विकास और शांति के मॉडल के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की चुनौतियों और समाधान को लेकर साझा रोडमैप तैयार किए जाने की भी संभावना है।

बैठक में राज्यों के मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। परिषद की बैठक में कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष फोकस रहेगा। बैठक में विकास कार्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित की गई थी।