बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेले में सांसद महेश कश्यप और भोजराज नाग ने किया स्टालों का अवलोकन

बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेले में सांसद महेश कश्यप और  भोजराज नाग ने किया स्टालों का अवलोकन

जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट 

जगदलपुर। बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेले में रविवार की शाम बस्तर के सांसद महेश कश्यप और कांकेर के सांसद भोजराज नाग ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। दोनों सांसदों ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनों की जानकारी देने की पहल का स्वागत किया। साथ ही सरस मेला में विभिन्न जिलों के स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा और उनकी प्रशंसा की।

सांसद द्वय कश्यप और नाग ने हस्तशिल्प, कृषि आधारित उत्पादों, वनोपज, और महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बनाए गए उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता पर संतोष जताया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा ये मेला न केवल हमारे प्रदेश के उत्पादों को मंच प्रदान करता है, बल्कि स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।