भाई के सामने गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

भाई के सामने गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज (चैनल इंडिया)। जिले में रविवार दोपहर को तीन लडक़ों ने 19 साल की लडक़ी को कोटराही जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। ये दरिंदगी युवती के भाई सामने हुई। आरोपियों ने भाई को बंधक बनाया और फिर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया। 
मामला जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के वाड्रफनगर चौकी की है। वारदात रविवार की है। तीनों आरोपी कोटराही गांव के रहने वाले हैं। रविवार दोपहर को तीन लडक़ों ने 19 साल की लडक़ी को कोटराही जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। जानकारी के मुताबिक़, पीडि़ता बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीडि़ता अपने फुफेरे भाई के साथ गांव की तरफ जा रही थी। इसी बीच बाइक से दो युवक आये और दोनों को खींचकर कोटराही जंगल ले गए। फिर युवक के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कॉल करके अपने दोस्त को बुलाकर उससे भी दुष्कर्म कराया। 
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं, भाई और पीडि़ता थाने पहुंचे और इसकी शिकायत वाड्रफनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी। पीडि़ता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। साथ ही पुलिस ने तीनो आरोपी को हिरासत में ले लिया है।