एबीसी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव
रायपुर। एबीसी स्कूल में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने नौ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के साथ-साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान एवं रावण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रामलीला का सुंदर मंचन किया, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन एवं रावण पर विजय की कथा को प्रस्तुत किया गया।
कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को दशहरे के महत्व, सत्य की विजय तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। उत्सव ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान और उत्साह की भावना को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालक समिति के अध्यक्ष श्रीमती अर्पणा चंद्राकर उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय के सीईओ श्री विभीषण वर्मा एवं डायरेक्टर श्रीमती अनिता वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
admin





