मां को करंट लगा तो बचाने दौड़ा बेटा, दोनों की मौत
रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को हुई। महिला अपनी बेटी से मिलने रायपुर आई थीं।
जानकारी के मुताबिक महिला बालकनी में सूख रहे कपड़े निकालने गई थीं। कपड़े निकालते समय वह करंट की चपेट में आ गईं। मां को करंट लगा देखकर उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया।
हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार महिला की उम्र करीब 54 वर्ष और बेटे की उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है।
admin




