मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री

मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नर्तक दलों सहित उरांव समाज के छह हजार से अधिक लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में करम राजा के चारों ओर मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर सामूहिक नृत्य किया। मुख्यमंत्री भी नर्तक दलों के साथ कदम मिलाकर पारंपरिक नृत्य में शामिल हुए।