एएम ज्वेलर्स में दीपावली तक विशेष ऑफर: सुनील पारख

एएम ज्वेलर्स में दीपावली तक विशेष ऑफर: सुनील पारख
नए साल से ग्राहकों के लिए शुरू होगी वार्षिक बचत योजना
रायपुर (चैनल इंडिया)। दीपावली के अवसर पर सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। सोने-चांदी की कीमतों में आई कमी के बाद ज्वेलरी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए सदर बाजार स्थित एएम ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए दीपावली तक विशेष ऑफर पेश किया है। संचालक सुनील पारख ने चैनल इंडिया से चर्चा में बताया कि यलो गोल्ड पर 3 प्रतिशत, एंटीक ज्वेलरी पर 8 प्रतिशत और रोज गोल्ड पर 10 प्रतिशत मेकिंग चार्ज रखा गया है।
सुनील पारख ने बताया कि इस बार दीपावली का सीजन व्यापारियों और ग्राहकों, दोनों के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। कीमतों में कमी से बाजार में खरीदारी बढ़ी है। एएम ज्वेलर्स में यलो गोल्ड, एंटीक और रोज गोल्ड की विभिन्न डिजाइनों में ज्वेलरी उपलब्ध है। वे पिछले 26 वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं। पहले होलसेल कारोबार करते थे और इस वर्ष से रिटेल कारोबार की शुरुआत की है। स्नेहल पारख ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी लाइटवेट ज्वेलरी को प्राथमिकता दे रही है। कम वजन में आकर्षक डिजाइन मिलने से इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। चेन, इयररिंग, ब्रेसलेट के साथ ऑफिस वियर और डेली वियर ज्वेलरी की भी अच्छी रेंज उपलब्ध है। हालांकि, शादी के सीजन में हैवी ज्वेलरी की मांग भी बनी रहती है, लेकिन अब ग्राहक हल्के वजन के आभूषणों को भी पसंद कर रहे हैं। स्नेहल पारख ने बताया कि नई पीढ़ी में रोज गोल्ड ज्वेलरी को लेकर खास आकर्षण है। ग्राहकों की बदलती पसंद को देखते हुए आगामी वेडिंग सीजन में एएम ज्वेलर्स की ओर से डायमंड और पोल्की ज्वेलरी का आकर्षक कलेक्शन भी लॉन्च करने की तैयारी है।
रिटेल कारोबार को विस्तार देने के साथ ही संस्थान नए साल से ग्राहकों के लिए विशेष वार्षिक बचत योजना शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत ग्राहक हर महीने अपनी सुविधानुसार राशि जमा कर सकेंगे। योजना की अवधि पूरी होने पर उन्हें जमा राशि के लाभ के साथ अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीदने का अवसर मिलेगा। स्नेहल पारख ने रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के ग्राहकों से एएम ज्वेलर्स पहुंचकर कलेक्शन देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा कीमतों और दीपावली के विशेष ऑफर का लाभ उठाकर ग्राहक अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकते हैं।