CG Crime : ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

CG Crime : ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब भट्ठी के सामने एक ऑटो चालक की ऑटो के अंदर ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ऑटो के अंदर मिला चालक

जानकारी के मुताबिक, घटना तोरवा शराब भट्ठी के सामने की है। अज्ञात आरोपियों ने ऑटो के भीतर चालक पर हमला किया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।