पीएम आवास योजना पर आमने सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा, रायपुर प्रेस क्लब में हुई बहस
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आमने सामने हुए। रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेताओं के बीच लाइव बहस हुई। बहस के दौरान दोनों नेता एक दूसरे के सवालों और आरोपों का जवाब दिए।
इस बहस को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। इसी बीच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी थी।
भूपेश बघेल ने विजय शर्मा की चुनौती स्वीकार की। इसके बाद आज रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेताओं के बीच आमने सामने बहस का आयोजन किया गया है।
प्रेस क्लब के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दोनों नेताओं की मौजूदगी और बहस को देखते हुए रायपुर प्रेस क्लब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर आने जाने वालों की निगरानी की जा रही है।
पीएम आवास बना राजनीतिक बहस का केंद्र
प्रधानमंत्री आवास योजना लंबे समय से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा मुद्दा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस योजना को लेकर अपने अपने दावे करते रहे हैं।
आज की बहस में दोनों नेताओं के बीच योजना के क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों, आवास निर्माण और पिछली तथा मौजूदा सरकार की भूमिका को लेकर सवाल जवाब होने की संभावना है।
भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच यह सीधा संवाद इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि दोनों नेता अपने अपने राजनीतिक पक्ष को जनता के सामने रखने के साथ एक दूसरे के दावों को चुनौती दे रहे हैं।
बहस पर टिकी राजनीतिक नजरें
रायपुर प्रेस क्लब में हो रही इस बहस पर प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि पीएम आवास योजना को लेकर दोनों नेताओं के बीच कौन से सवाल उठते हैं और उनके जवाब में कौन से आंकड़े और दावे सामने आते हैं।
admin



