फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, कैबरे अवतार में दिखा बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज

फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, कैबरे अवतार में दिखा बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (SLB) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। रणबीर कपूर का रफ एंड टफ लुक सामने आने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से अभिनेत्री आलिया भट्ट का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में आलिया बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस कैबरे-प्रेरित अवतार में नजर आ रही हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।

सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर में आलिया भट्ट का ओल्ड-स्कूल चार्म, आत्मविश्वास और बोल्ड अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। पोस्टर में आलिया रेड और ब्लैक स्लिट स्कर्ट के साथ आकर्षक फेदर हेडपीस पहने कुर्सी पर बैठी हुई हैं। बैकग्राउंड में थिएट्रिकल स्टेज लाइट्स और रेट्रो सेटिंग्स उनके इस लुक को बेहद रिच और आइकॉनिक बना रही हैं। संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्मों से इतर यह फिल्म काफी मॉडर्न और अलग दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित नजर आ रही है, जिसमें आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया गया है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शानदार सफलता के बाद आलिया भट्ट एक बार फिर भंसाली के निर्देशन में काम कर रही हैं। फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह भव्य फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।