आईएएस आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक की जिम्मेदारी

आईएएस आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 2021 बैच के आईएएस अफसर आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार आईएएस आशीष कुमार टिकरिहा को उनके वर्त्तमान दायित्वों के साथ यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं।