बिना बुलाए कोई भी न आए भाजपा कार्यालय : स्मृति ईरानी

बिना बुलाए कोई भी न आए  भाजपा कार्यालय : स्मृति ईरानी

जमीन पर बैठकर सुनी ‘मन की बात’ 

रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ में पैर रखते ही स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश देकर भविष्य के लिए सचेत कर दिया है। भाजपा कार्यालय परिसर में उन्होंने साफ  स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि बैठक में जिसे बुलाया गया है, केवल वहीं कार्यालय में मौजूद रहे। बिना वजह, बिना बुलाई कोई कार्यकर्ता कार्यालय में न आएं। 
 रायपुर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचीं स्मृति ईरानी ने सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के साथ अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी।