Breaking : रायपुर में सामूहिक आत्महत्या से सनसनी, एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी

Breaking : रायपुर में सामूहिक आत्महत्या से सनसनी, एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी

टिकरापारा थाना क्षेत्र की घटना,आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। संजय नगर स्थित एक मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि संजय नगर स्थित एक मकान से एक ही परिवार के पांच लोगों के आत्महत्या करने की सूचना मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।