देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बेचने के फिराक में था आरोपी, दो लाख कैश भी बरामद

दुर्ग। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले युवक को घेराबंदी कर कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी खारून नदी के किनारे हथियारों का सौदा करने की फिराक में था। उसके पास से पुलिस ने न केवल हथियार बल्कि भारी मात्रा में नकदी भी बरामद किया है। दरअसल कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। आरोपी एक सफेद बोरी में अवैध हथियार लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश की, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।