Raipur Crime : निर्माणाधीन मकान से वायर चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित दो कबाड़ी गिरफ्तार
रायपुर। टिकरापारा के त्रिवेणी विहार में निर्माणाधीन मकान से बिजली के वायर चोरी के मामले में पुलिस ने दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। पूछताछ में दोनों ने चोरी का वायर दो कबाड़ी संचालकों को बेचने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में निर्मल कुमार (20) और इजहार अहमद उर्फ बच्चा (45) को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी का वायर भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पचपेड़ीनाका के त्रिवेणी विहार निवासी पियूष शर्मा का निर्माणाधीन मकान है। वे 11 सितंबर की शाम करीब 6.30 बजे कमरों में ताला लगाकर मुंबई चले गए थे। 22 सितंबर को लौटे तो मकान के कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर लगा बिजली का वायर गायब था। इसके बाद टिकरापारा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया।
सीसीटीवी और मुखबिरों से मिली सुराग
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुरिया ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को चोरी में दो बालकों के शामिल होने की जानकारी मिली। दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी करना और वायर कबाड़ी संचालकों को बेचना स्वीकार किया।
चोरी का वायर खरीदने पर कबाड़ियों पर केस
बालकों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने निर्मल कुमार, निवासी लाखेनगर और इजहार अहमद उर्फ बच्चा, निवासी भैरव नगर संतोषीनगर को पकड़ा। पूछताछ में चोरी का वायर खरीदना सामने आने पर दोनों को धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी का वायर बरामद किया गया। मामले में दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
आरोपी कबाड़ी:
निर्मल कुमार (20), पिता वकील शाह, सुमित बाजार के पास लाखेनगर, पुरानीबस्ती।
इजहार अहमद उर्फ बच्चा (45), पिता ताज मोहम्मद, भैरव नगर, संतोषीनगर, टिकरापारा।
admin



