रेलवे में निकली ग्रुप C और D के पदों पर भर्ती, यहां से कर सकते है अप्लाई
नई दिल्ली। ईस्टर्न रेलवे ने ग्रुप C और D के कुल 60 पदों पर भर्ती निकाली है। 18 से 25 साल तक के 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार 14 दिसंबर तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 20,200 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स rrcer.org पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं।