भारतीय जनता युवा मोर्चा का निकला सदस्यता रथ

भारतीय जनता युवा मोर्चा का निकला सदस्यता रथ

जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्यता रथ का शुभारंभ 4 अक्टूबर से हुआ। उसी तारतम्य में 10 अक्टूबर को सुकमा जिला आगम हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजयुमो सदस्यता सह-प्रभारी लक्षण झा के विशेष उपस्थिति में भाजयुमो सुकमा जिलाध्यक्ष संजय सोड़ी के नेतृत्व में तोंगपाल सदस्यता रथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ एवं स्थानीय बाजार स्थल में भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवाया गया। उसके पश्चात सदस्यता रथ छिन्दगढ़ पहुंचा व दुकानों में सम्पर्क कर सदस्यता ग्रहण करवाया गया। उसके बाद सदस्यता रथ कोन्टा के लिए रवाना हुआ। साथ में उपस्थित हुए जगदलपुर से सदस्यता रथ सह-प्रभारी रमन सिंह चौहान, भाजयुमो के विनोद पाण्डेय एवं सुकमा जिला से प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हूंगाराम मरकाम, भाजपा जिला मंत्री दिलीप पेद्दी, तोंगपाल भाजपा मंडल प्रभारी महेन्द्र सिंह भदौरिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शोभन, तोंगपाल भाजपा मंडल महामंत्री विकास भदौरिया, सुकमा भाजपा मंडल महामंत्री सत्यनारायण मानेम, युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित मनोज मंडल, भाजपा आदिवासी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुकमा सुखदेव नाग,भाजपा युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी सुकमा सुनील गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तोंगपाल सृजन सिंह (सिज्जु), रोहित , पवन , अल्तमस, जगदीश मुचाकी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष छिंदगढ, राजेश पुजारी मण्डल महामंत्री छिंदगढ़, दिनेश महेश्वर मण्डल कोसाअध्यक्ष, डॉ. जितेंद्र बघेल जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ संघ सुकमा, कोसिल्या दांदड़े , कमल नाग, पूर्णिमा मण्डल पूर्व महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, सीता राम बघेल, लक्ष्मण मंडावी, नवीन दांदड़े, बुधराम नाग उपस्थित रहे।