बस्तरिया अंदाज में हुआ मुखिया का स्वागत : मुख्यमंत्री साय ने गौर मुकुट पहन किया नृत्य, चित्रकोट के मनोरम सौंदर्य स्मृतियों को सहेजा
जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने आज चित्रकोट पहुंचे। बस्तरिया अंदाज में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बैठक से पहले बस्तर संभाग के सातों जिलों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्राधिकरण के माध्यम से जनजातियों के कल्याण और सर्वांगीण के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को सराहा।
गौर सींग नृत्य करते स्थानीय लोगों ने अपने मुखिया का किया आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गौर मुकुट पहन में फोटो खिंचवाई। चित्रकूट जलप्रपात के मनोरम सौंदर्य और जनप्रतिनिधियों के साथ सुंदर स्मृतियों को सहेजा।


admin 




