सीसीपीएल-3 Final : लड़खड़ाकर संभले लॉयन्स,बिलासपुर बुल्स ने शुरुआत से ही बनाए रखा दबाव, रायगढ़ ने दिया 161 रन का टारगेट
रायपुर। सीपीएल सीजन 3 का फाइनल मुकाबला बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है रायगढ़ लायंस की शुरुआत ठीक नहीं रही एक के बाद एक चार विकेट गिरने से रनों की गति में लगाम लगी रही। बिलासपुर बुल्स के बॉलर्स कमाल की गेंदबाजी करते हुए शुरुआत से ही रायगढ़ लायंस के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखे।
बिलासपुर बुल्स ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया था। रायगढ लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर बनाया। रायगढ लायंस की ओर से नयन चौहान ने 41 रन बनाए। उनके अतिरिक्त संगीत सोनी ने 32 रन, आलोक साहू ने 25 रन तथा दीपक यादव ने 22 रनों का योगदान दिया।
बिलासपुर बुल्स की ओर से भरत गोंडवानी ने 3 विकेट, वरुण सिंह भुई तथा मोहित राउत ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

admin 




