युवती ने प्रेमी पर फेका एसिड, चार साल से था प्रेम संबंध

युवती ने प्रेमी पर फेका एसिड, चार साल से था प्रेम संबंध
चांपा (चैनल इंडिया)। नगर के चांपा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के बीच विवाद के बाद युवक पर एसिड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार साल से प्रेम संबंध में रह रही युवती ने गुस्से में आकर युवक के ऊपर कांच की बोतल में रखा एसिड फेंक दिया। घटना में युवक के हाथ और शरीर में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया के अन्य हिस्से झुलस गए। मामले है और एसिड से हमला किए जाने की पुष्टि भी हुई है।  
वार्ड नंबर 04 सोनारिन घाट, चांपा निवासी संतोष सोनी सोने के जेवर बनाने का कारीगरी कार्य करता है। पीडि़त के मुताबिक  पिछले करीब चार वर्षों से उसका समाज की ही एक लडक़ी के साथ प्रेम संबंध था। 28 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे वह अपनी प्रेमिका के घर चांपा पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा।
पीडि़त ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान प्रेमिका ने गुस्से में आ गई और घर में रखी कांच की बोतल से उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। एसिड गिरने से उसके दाहिने हाथ की भुजा, कलाई और दाहिनीपसली का हिस्सा झुलस गया। वहीं, उसने जो काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, उसका दाहिना हिस्सा भी जल गया।