CCPL-3 Final : लायंस से जीते बुल्स,7 विकेट से रायगढ़ को हराकर बिलासपुर बना चैंपियन
भरत गोंडवानी की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजों के दम पर बुल्स ने फाइनल एकतरफा अंदाज में जीता
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL-3) का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। मैच के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्राउंड का पूरा चक्कर लगाकर दर्शकों और खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया।


टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया। रायगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। टीम की ओर से नयन चौहान ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। संगीत सोनी ने 32, आलोक साहू ने 25 और दीपक यादव ने 22 रनों का योगदान दिया।
बुल्स के गेंदबाजों में भरत गोंडवानी सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके, जबकि वरुण सिंह भुई और मोहित राउत ने 2-2 विकेट हासिल किए।

16.3 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। पवन परनाते ने 39 रन की तेज पारी खेली, जबकि विकल्प तिवारी ने नाबाद 39 रन बनाकर जीत तक टीम का साथ निभाया। आयुष पांडे ने भी 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बुल्स ने सिर्फ 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।
रायगढ़ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव और शुभम अग्रवाल को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके।

भरत गोंडवानी बने प्लेयर ऑफ द मैच
फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले भरत गोंडवानी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी घातक गेंदबाजी ने रायगढ़ लायंस की पारी को शुरुआत से ही दबाव में रखा और मैच का रुख बिलासपुर बुल्स की ओर मोड़ दिया।
बस्तर बैंड ने बांधा समां


admin 




