अनाउंस हुई "कांतारा 2" की रिलीज डेट, रोंगटे खड़े कर देगा खून से लथपथ ऋषभ शेट्टी का लुक
नई दिल्ली। साउथ इंडिया के स्टार ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ ने पूरे देश में धूम मचाई थी। तेलगु भाषा में रिलीज फिल्म ने फैंस की प्रतिक्रिया देख इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया जहां भी फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज भी देखा गया था। वहीं, अब ‘कांतारा 2′ के रिलीज डेट के साथ टीजर भी सामने आया है। ‘कांतारा 2’ के टीजर में साल 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ के प्रीक्वल की दुनिया की झलक मिलती है। जिसे ‘कांतारा : चैप्टर 1- ए लीजेंड’ टाइटल दिया गया है।
आपको बता दें यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऋषभ शेट्टी ने पहले फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसके रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। ‘ ‘कांतारा द लेजेंड: पार्ट 1’ की कहानी उस माइथोलॉजी की ओरिजिनल स्टोरी लेकर आ रही है जिसपर ‘कांतारा’ की कहानी बेस्ड थी। पहली फिल्म में ऋषभ का लीड किरदार शिवा, जंगल के देवता पंजुरली और गुलिगा की कहानी दिखाने का जरिया बना था। लेकिन, अब ऋषभ ‘कांतारा द लेजेंड: पार्ट 1’ में जंगल के इन देवताओं की कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।

admin 




